‘चढ़ा दो, अब नहीं उठेंगे…’ आगरा में SDM की गाड़ी के आगे बैठा दिव्यांग परिवार

Spread the love

UP के आगरा में  न्याय की आस लिए एक दिव्यांग व्यक्ति ने तहसील परिसर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. अपने घर पर हुए कब्जे से परेशान पीड़ित परिवार के साथ एसडीएम की गाड़ी के आगे बैठ गया और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई.  पीड़ित का आरोप है कि कब्जा करने वाले व्यक्ति के पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं है. 

दबंगों ने घर के कमरों पर किया कब्जा: पीड़ित का कहना है कि वह सिलाई का काम करके किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करता है. उसकी मां के नाम पट्टे की जमीन पर बने दो कमरों पर एक दबंग ने कब्जा कर लिया है, जबकि कब्जा करने वाले के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है.

3 महीने से तहसील के चक्कर: घर जर्जर होने के कारण पीड़ित दिव्यांग कुछ समय से अपने भाई के पास रह रहा था. इसी दौरान दबंग ने उसके दो कमरों पर कब्जा कर लिया. पीड़ित पिछले तीन महीनों से तहसील के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे कोई राहत या आश्वासन नहीं मिला.

सुनवाई न होने पर SDM की गाड़ी के आगे बैठा:  न्याय न मिलने से नाराज़ दिव्यांग अपने परिवार के साथ तहसील में SDM की गाड़ी के आगे बैठ गया और कहा कि  गाड़ी हमारे ऊपर से निकल जाए, लेकिन हम यहां से नहीं उठेंगे. पीड़ित ने SDM पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह अपनी शिकायत लेकर ऑफिस पहुंचा तो उसे फटकार लगाकर बाहर निकाल दिया गया. 

सिकंदरा क्षेत्र का रहने वाला है पीड़ित: बताया जा रहा है कि पीड़ित आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के बाईपुर गांव का रहने वाला है और अब न्याय की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहा है. वहीं पीड़ित का आरोप है कि कब्जा करने वाले व्यक्ति के पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं है, फिर भी प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *