UP के गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान करीब 300 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- बदमाशों ने सीने, सिर और हाथ पर चाकू से वार किए. इसके बाद वे कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे. जब उन्हें लगा कि पूर्व पार्षद की मौत हो गई है, तब वहां से भाग गए.
घात लगाकर बैठे थे हमलावर: ये मामला गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके का है, जहां मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे 4 से 6 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया.
300 मीटर तक दौड़ते रहे राजकुमार…प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला किया. जान बचाने के लिए राजकुमार चौहान करीब 300 मीटर तक दौड़ते रहे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर उन्हें दोबारा पकड़ लिया और सिर, सीने और हाथ पर कई वार किए.
मरने तक का इंतजार किया: हैरान करने वाली बात ये रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर ही कुछ देर तक बैठे रहे और उनकी मौत का इंतजार करते रहे. जब उन्हें यकीन हो गया कि उनकी मौत हो चुकी है, तब सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में राजकुमार चौहान को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौके से पुलिस ने गोली के खोखे भी बरामद किए हैं.

पूरी वारदात सुनियोजित: प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमलावर अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल घटनास्थल तक पहुंचे थे, जिससे साफ है कि यह पूरी वारदात सुनियोजित थी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. परिजनों का कहना है कि राजकुमार चौहान रोज की तरह टहलने निकले थे, तभी अचानक हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल और पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है.
मामले को लेकर एसपी नॉर्थ ने क्या कहा.. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया है पुलिस के अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं.
फिलहाल इस वारदात के बाद इलाके में दहशत है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा.
















Leave a Reply