मैनपुरी में टीनशेड गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Spread the love

जीत कुमार, मैनपुरी।
UP में मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के जटपुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में रात में सोते वक्त कच्ची दीवार पर रखा हुआ टीनशेड अचानक गिर गया. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि, तीन लोगों के घायल होने की खबर है. मृतक में बच्चा भी शामिल है.

टीनशेड गिरने से हुआ बड़ा हादसा: ग्रामीण निर्दोष गौतम ने बताया कि हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां वो भर्ती हैं. वहीं, सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात कुरावली थाना इलाके के गांव आटपुरा में बृजेश सिंह जाटव अपने परिवार के साथ टीनशेड के नीचे सो रहे थे. इसी दौरान मकान की कच्ची दीवार पर रखा टीनशेड सो रहे लोगों पर गिर गया.

एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान: इस हादसे में परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी कुरावली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने 40 वर्षीय रूबी, आठ वर्षीय दिलीप, 13 साल वर्षीय देवी को मृत घोषित कर दिया. दिलीप और देवी दोनों बृजेश सिंह जाटव के बच्चे थे. वहीं, घायल बृजेश, 15 वर्षीय गुड़िया, पांच वर्षीय पल्लवी का इलाज चल रहा है. इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

हादसे के कारणों की जांच शुरू: अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है. इतना ही नहीं हादसे के कारणों की जांच भी शुरू हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात और समय के साथ दीवारें कमजोर हो जाती हैं, लेकिन उनकी मरम्मत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता, जिससे ऐसे हादसे होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *