अखिलेश यादव बोले- गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते, हम कहीं भी मना सकते

Spread the love

वाराणसी में गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार करने वाले मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा- गंगा में रोजा इफ्तार नहीं कर सकते हैं क्या? ये सब हमारे-आपके बीच में दूरियां पैदा करने के लिए किया जा रहा है.

लखनऊ में एक इफ्तार पार्टी में पहुंचे सपा प्रमुख ने कहा- डीएम, एसपी और एसओ को भी इफ्तारी देनी चाहिए थी. हथेली गरम तो पुलिस नरम। उन लोगों ने हथेली गरम नहीं की होगी, इसीलिए उन पर कार्रवाई हुई.

दरअसल, बनारस में सोमवार को गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी हुई थी. इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर 14 मुस्लिम युवकों को अरेस्ट किया था.

ये है कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद जो फरमा रहे है कि कुछ गलत नहीं हुआ.

5-स्टार जहाज के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई’: अखिलेश यादव ने कहा- प्रशासन ऐसी कार्रवाई सरकार को खुश करने के लिए कर रहा है. एक 5-स्टार जहाज चला था. उसमें महंगी-महंगी शराब रखी थी। उसके टॉयलेट का वेस्ट गंगा में जा रहा था. उस जहाज के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई? उस समय जो गड्ढे खोदकर छोड़ गए थे, उसकी गंदगी गंगा में पहुंची. उस पर क्या एक्शन हुआ?

जनता को सब मालूम है अफवाहजीवी कौन’? अखिलेश यादव ने कहा- एलपीजी गैस का संकट बढ़ रहा है. स्थिति ऐसी ही रही है तो आगे व्यापार पर बड़ा नुकसान पहुंचेगा. हम अफवाह नहीं फैला रहे हैं, हम जानकारी दे रहे हैं। जनता को मालूम है कि सबसे बड़ा अफवाहजीवी कौन है?

सरकार को एलपीजी संकट दूर करने के लिए काम करना चाहिए. ग्रीन कॉरिडोर में गड्ढे को लेकर कहा- उनके लोगों ने रात में जाकर गड्ढे खोद दिए होंगे. इतना पैसा लगने के बावजूद भी गड्ढा हो गया. इन्हें गड्ढे पसंद हैं.

‘बंगाल में SIR के नाम पर जनता बहुत परेशान हुई’: अखिलेश यादव ने कहा, ‘जब चुनाव उत्तर प्रदेश में होगा तो न डीजीपी हटेंगे, न होम सेक्रेटरी हटेंगे, न चीफ सेक्रेटरी हटेंगे. बंगाल में हटाया है, लेकिन जनता वहां पर ममता बनर्जी को चुनने जा रही है। बंगाल के लोगों ने भेदभाव देखा है.

SIR के बहाने बहुत परेशान किया. अब भी परेशान किया जा रहा है। वोटर लिस्ट तैयार नहीं है. गोरखपुर में हत्या हो रही. हर दूसरे-तीसरे दिन वह वहीं रुकने जाते हैं. वहां हमेशा हत्या होती है. जब मुख्यमंत्रीजी गोरखपुर जाते हैं तो लॉ अलग ले जाते हैं और ऑर्डर अलग ले जाते हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *