वाराणसी में मंगलवार सुबह 8 बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया. धमाके में पूरा मकान ढह गया. भाई-बहन की मौत हो गई. मां और बड़ा बेटा मलबे में दब गए. पुलिस ने रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला और बीएचयू ट्रामा सेंटर में भेजा. धमाका इतना भीषण था कि आसपास के कई मकानों में दरारें आ गईं.
लहरतारा इलाके में गिरिजा देवी (60) का मकान है. यहां अपने दो बेटों अमन चौधरी (31), अवधेश चौधरी (30) और बेटी प्रीति उर्फ लक्ष्मी (24) के साथ रहती हैं. सुबह गिरिजा देवी किचन में खाना बना रही थीं. तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी. पाइप में आग लग गई. जब तक वो कुछ समझ पातीं, तेज धमाका हो गया.

हादसे में अवधेश और लक्ष्मी की मौत हो गई. गिरिजा और अमन जख्मी हैं. गिरिजा के पति आत्मा प्रसाद की 3 साल पहले मौत हो चुकी है.
एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान ने बताया- “एक मंजिला मकान गिरने की सूचना मिली थी. हादसा सिलेंडर फटने की वजह से हुआ. फील्ड यूनिट और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे. आसपास के लोगों की मदद से 4 लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर्स ने 2 को मृत घोषित कर दिया.”

















Leave a Reply