रामनवमी को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. योगी सरकार ने रामनवमी पर दो दिन अवकाश की घोषणा की है. यूपी में 26 और 27 मार्च को अवकाश रहेगा. मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएम योगी ने अवकाश का निर्णय लिया है. इस आदेश के मुताबिक, यूपी में सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. साथ ही सरकारी बैंकों में भी छुट्टी रहेगी.
26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी: दरअसल, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पहले जनभावना के सम्मान में 26 मार्च को अवकाश घोषित किया था. इसके बाद सरकार ने 27 मार्च को भी रामनवमी की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया. रामनवमी इस बार 27 मार्च को पड़ रही है. ऐसे में यूपी में 26 और 27 मार्च को छुट्टी रहेगी. रामनवमी के दिन प्रदेश भर में शोभा यात्रा निकाली जाती है. ऐसे में सरकार ने अवकाश का ऐलान कर दिया है. योगी सरकार के आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल कॉले और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे. साथ ही सरकारी बैंकों में भी छुट्टी रहेगी.
संभल में निकलेगा भव्य जुलूस: रामनवमी को लेकर संभल में पुलिस अलर्ट पर है. रामनवमी पर सुरक्षा तैयारियों को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नॉर्थ कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस और ड्रोन कैमरों की कड़ी निगरानी में रामनवमी का जुलूस निकलेगा. संवेदनशील स्थानों के चप्पे—चप्पे पर इंटेलिजेंस की नजर रहेगी. पुलिस के साथ PAC और RAF के जवान भी तैनात रहेंगे. संभल में विवादित जामा मस्जिद इलाके के पोस्ट ऑफिस चौराहे से रामनवमी का जुलूस निकलता है. इलाके में 240 सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं.
शोभायात्रा यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण: जालौन में रामनवमी की शोभायात्रा यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने निरीक्षण किया है. डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों ने यमुना नदी किनारे मां वनखंडी देवी मंदिर में दर्शन कर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं के बारे में पूछा. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन का भी जायजा लिया. रामनवमी पर शोभायात्रा को लेकर भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए.
















Leave a Reply