कानपुर के गुजैनी हाइवे पर पेट्रोल टैंकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, लगी बाल्टी में भर भरकर ले जाने की होड़

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतन लाल नगर चौकी के पास हाईवे पर शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया. हिंदुस्तान पेट्रोलियम का एक पेट्रोल टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा इतना भीषण था कि टैंकर फट गया और सड़क पर पेट्रोल फैल गया.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई लेकिन हैरानी की बात यह रही कि जहां एक ओर खतरा बना हुआ था, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बाल्टी, डिब्बे व बोतलों में पेट्रोल भरकर ले जाने लगे.

बताया जा रहा है कि हाल ही में पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों के चलते लोगों ने इसे “मौका” समझ लिया और देखते ही देखते वहां पेट्रोल भरने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को खाली कराया. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे खतरनाक हालात में पेट्रोल जैसी ज्वलनशील चीजों के पास न जाएं, इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति नियंत्रण में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *