बिठूर की नहर में उतराता मिला कुरसौली प्रधान के चाचा का शव, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब ग्राम प्रधान के लापता चाचा का शव रविवार को निचली गंग नहर में उतराता मिला. कुरसौली नहर पुल से पंचमापुर नई बस्ती के सामने शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. परिजनों ने मामले में हत्या जैसी किसी अनहोनी की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान कुरसौली ग्राम प्रधान अमित ठाकुर के चाचा रामबाबू ठाकुर (52) के रूप में हुई है. मृतक के भतीजे दीपक ठाकुर ने पुलिस को बताया कि रामबाबू कल (शनिवार) शाम से अचानक घर से लापता हो गए थे. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रविवार को उनका शव नहर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है.

सूचना पर एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार और बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एसीपी कल्याणपुर ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *