कानपुर में पेट्रोल पंप कर्मियोंकी खुली गुंडागर्दी, युवक को बेल्टों से बेरहमी से पीटा

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में पेट्रोल पंप पर कर्मचारी की दबंगई का मामला सामने आया है. गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक को पंप कर्मचारी 5 बार बेल्ट मारते हुए दिखाई दे रहा है. ग्राहक ने पेट्रोल भरवाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट किया था. इसके बाद उसने कर्मचारियों से पेमेंट चेक करने को कहा, जिस पर कर्मचारी भड़क गए.

आरोप है कि मामूली बात पर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते कर्मचारियों ने ग्राहक को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया. ये देख आसपास खड़े लोग बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते रहे. वीडियो सामने आने के बाद गोविंद नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *