CM योगी को बुलडोजर गिफ्ट करके बेहद खुश है यशस्विनी, अब यही उसका ‘खिलौना’

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
रामनवमी पर सीएम योगी को गोरखपुर में 4 साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया. गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे योगी ने बुलडोजर लेकर बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई. फिर बच्ची से कहा- इसे अपने साथ ले जाओ. मन लगाकर पढ़ाई करना. बच्ची यशस्विनी सिंह परिवार के साथ कानपुर से मंदिर गई थी.

कानपुर में बच्ची और उसके पिता से मीडिया ने बात की. बच्ची घर पर बुलडोजर से खेल रही है. मां-पिता ने कहा- जबसे सीएम से मिलकर आई है, बेटी बहुत खुश है. बच्ची ने कहा- मैं योगीजी से मिलने गई थी. उन्हें बुलडोजर दिया. बुलडोजर उनका फेवरेट है. उन्होंने कहा था कि इस बुलडोजर से खेलना, अब मैं बुलडोजर खेल रही हूं.

पिता ने बताया- बेटी अक्सर योगीजी को बाबाजी… बाबाजी कहकर बुलाती है. चार साल की उम्र में वह मुख्यमंत्रीजी से चार बार मिली. हर बार मुख्यमंत्री जी बेटी को गोद में लेकर उसको खिलाते और दुलार करते हैं.

यशस्विनी के मां-पिता ने बताया- जब से बेटी योगीजी से मिलकर आई है, तब से बहुत खुश है. पिता बोले- मुख्यमंत्री जी बेटी को बहुत प्यार करते कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड निवासी अभय सिंह राजावत टीचर हैं. परिवार में पिता अशोक कुमार सिंह, पत्नी प्रियम्बदा सिंह और 4 साल की बेटी यशस्विनी सिंह हैं. अभय ने बताया कि वह काफी समय से गोरखपुर जाते रहते हैं. वो हर दो माह में गोरखपुर जाते हैं. उनकी बेटी जब एक साल की थी, तब वह बेटी और पत्नी को लेकर गोरखपुर गए थे. तब वह मुख्यमंत्री से मिले थे और योगी जी ने बेटी को गोद में लेकर खिलाया था, उस समय उन्होंने बेटी को पहली बार चॉकलेट दी थी.

बेटी ने रास्ते में बुलडोजर गिफ्ट के लिए खरीदा: अभय ने बताया कि उनको रामनवमी पर गोरखपुर में गोरखनाथ महाराज के दर्शन करने जाना था. तभी बेटी और पत्नी भी चलने को कहने लगीं. इस पर वो बेटी और पत्नी को साथ लेकर गए। बेटी ने कहा- बाबाजी को कुछ गिफ्ट दूंगी. जब उसने पूछा कि क्या गिफ्ट दोगी, तो उसने बोला कि बुलडोजर देंगे.

बेटी नहीं मानी, उसने रास्ते में गिफ्ट के लिए बुलडोजर खरीदा. गोरखपुर मंदिर पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी के दौरान उन्हें रोक लिया और बुलडोजर ले जाने से मना कर दिया. इसके बबाद बेटी मायूस हो गई. लेकिन, जब वह मुख्यमंत्रीजी के पास पहुंची तो उन्होंने अपने पास बुला लिया. बच्ची को गोद ले लिया.

सीएम से बच्ची बोले- आंख बंद कीजिए, गिफ्ट लाई हूं: इस दौरान बेटी ने मुख्यमंत्री से कहा- मैं आपके लिए गिफ्ट ले आई हूं. जब मुख्यमंत्री ने पूछा कि अरे तू मेरे लिए क्या गिफ्ट लाई है. इतना सुनते ही बेटी ने कहा- पहले आप अपनी आंख बंद करिए. तब बेटी ने योगी के हाथ में बुलडोजर दिया. ये देखकर योगी जोर से हंस पड़े. वहां मौजूद अन्य लोग भी हंस पड़े. इसके बाद मुख्यमंत्री ने उसे दुलार किया. पूछा- बुलडोजर क्यों ले आई? इस पर बच्ची बोली- आपका फेवरेट है. फिर सीएम ने पूछा- स्कूल जाती है, बच्ची ने बताया कि वह LKG में पढ़ती है.

बेटी के पैर धोकर कन्या पूजन भी किया: योगी ने रामनवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 9 कन्याओं के पांव पखारे थे. योगी ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट करने वाली यशस्विनी के भी पांव पखारे. चुनरी ओढ़ाई और तिलक लगाया. फिर सभी कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *