चौबेपुर के अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में रविवार रात एक अगरबत्ती कारखाने में अचानक आग लग गई. आग तेजी से फैलते देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई. ग्रामीणों की मदद से कर्मचारियों ने कुछ हद तक आप पर काबू पाया. घटना एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी. घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित तातियागंज की है.

बारादेवी कानपुर निवासी शैलेंद्र पाल चौबेपुर के तातियागंज में ग्रीन एनर्जी के नाम पर अगरबत्ती का कारखाना चलाते हैं. कारखाने में अगरबत्ती बनाने का मसाला बनाया जाता है. रविवार रात लगभग 8:30 बजे कारखाने में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. कारखाने में मौजूद कर्मचारी आग देख कारखाने से बाहर आ गए.

कर्मचारियों ने बताया कि मशीन चल रही काम हो रहा था तभी अचानक आग लग गई. आज कैसी लगी है पता नहीं चल सका. कर्मचारी और ग्रामीण आस पड़ोस में लगे समरसेबल के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. कर्मचारियों की माने तो आज में सब कुछ जल गया है.

फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई. हालांकि आग लगने के बाद लगभग एक घंटा बीता, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी थी. ग्रामीण ही आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. कारखाना लगभग पूरी तरह से जल गया है. कर्मचारियों के अनुसार कारखाना संचालक को सूचना दे दी गई है.

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन आग लगने के लगभग एक घंटे बाद तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं.

इस दौरान स्थानीय ग्रामीण और कर्मचारियों ने आसपास लगे समरसेबल के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया. हालांकि, तब तक कारखाना लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *