पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार शाम करीब पांच बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के बाहर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से अफरा तफरी का माहौल बन गया. यह धमाका सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर हुआ और इसकी आवाज दूर तक सुनायी दी. धमाके के कारण वहां खड़े वाहनों को मामूली नुकसान भी पहुंचा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे गए और तहकीकात शुरू कर दी गई है.
पुलिस ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने में जुटी है. कहा जा रहा है कि यह ब्लास्ट बहुत बड़ा नहीं था. सूत्रों का कहना है कि पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया है. मौके से छर्रे बरामद किए गए हैं. अभी ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
तस्वीरों में बीजेपी दफ्तर के बाहर गाड़ियों को देखा जा सकता है. पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हुई हैं. इस इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है.














Leave a Reply