इरशाद खान, हमीरपुर।
हमीरपुर जिले में बुधवार को थाना जरिया पुलिस को सूचना मिली कि हनी (17) पुत्र शिवकुमार, निवासी ग्राम बमरौली थाना मोठ जनपद झांसी से ग्राम इटोरा, जनपद जालौन में एक बारात में शामिल होने आया था. बुधवार सुबह करीब सात बजे वह अपने चार साथियों संग नदी पार कर नहाने गया.
तैरना न आने के कारण पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया. सूचना पाकर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने हनी को मृत घोषित कर दिया. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
















Leave a Reply