रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर जनपद के बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब एक बोलेरो और ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
मृतकों की पहचान 17 वर्षीय आर्यन (पुत्र राम सागर, निवासी रामधिनवा का पुरवा, थाना जाफरगंज) और 5 वर्षीय वंशिका (पुत्री मुन्नालाल) के रूप में हुई है. ऑटो चालक उज्जवल सहित आशा देवी (पत्नी घसीटे), लक्ष्मी देवी (पुत्री घसीटे) और अंकित (पुत्र घसीटे) गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी सनिगवां, जनपद कानपुर के निवासी बताए जा रहे हैं. दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
















Leave a Reply