हमीरपुर में दबंगों ने बाइक सवार व्यापारी- किसान को तमंचे के दम पर पीटा और लूटा

Spread the love

इरशाद खान, हमीरपुर।
हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. इन युवकों के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही है. ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है.

यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के बनवासी के डेरा इलाके की है. शनिवार शाम को दो युवक तमंचे के बल पर रौब झाड़ रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर बांध दिया और यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया और उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए. बाद में उन्हें सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस के सोशल मीडिया सेल के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान कानपुर नगर के सजेती थाना निवासी शैलेश निषाद और मौदहा कोतवाली कस्बे के पंकज कुमार निषाद के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ तमंचा और कारतूस बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *