यमुना नदी में नहाने गई किशीरी की गहरे पानी मे डूबकर मौत, आयी थी ननिहाल

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के चन्दन मऊ गाँव अपने ननिहाल ममेरे भाई की शादी में शामिल होने आई किशोरी सोमवार की सुबह यमुना नदी में नहाने गई तभी गहरे पानी मे नहाते समय डूब जाने से उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी केे अनुसार कौशाम्बी जनपद के थाना पश्चिम शरीरा गांव पुनवार निवासी फूलचन्द्र की 14 वर्षीय पुत्री अंजू अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने ननिहाल आई थी. बताते है कि सोमवार की सुबह अपने कुछ सहेलियों के साथ यमुना नदी में नहाने चली गयी तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गयी.

उधर जानकारी मिलने पर परिजन व आसपास के लोगो ने डूबी अंजू को खोजबीन शुरू कर दी. आधे घन्टे बाद जब उसे बाहर निकाला गया. तब तक देर हो चुकी थी। किशोरी की मौत हो गयी. सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *