रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर में खागा दुष्कर्म कांड का मुख्य आरोपी और एक लाख का इनामी बबलू सिंह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।खागा दुष्कर्म कांड का मुख्य आरोपी और एक लाख का इनामी बबलू सिंह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मालूम हो कि मंगेतर के साथ घूमने गई युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म और सामूहिक छेड़खानी की वारदात में करीब 10 दिन से फरार भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह बृहस्पतिवार भोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उसके दोनों पैरों पर गोली लगी है। आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बाग में मंगेतर संग घूमने गई युवती को 24 अप्रैल को भाजपा नेता बबलू सिंह ने अपने साथियों युवराज सिंह और ललित सिंह के साथ पकड़ा था। बंधक बनाकर युवती के साथ युवराज सिंह ने दुष्कर्म किया था। ललित और बबलू सिंह ने अश्लील हरकतें की थी।
अश्लील वीडियो भी बनाए थे: आरोपियों ने उनके अश्लील वीडियो बनाए थे और वायरल की धमकी देकर रुपये भी वसूले थे। पुलिस ने युवराज और ललित को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा नेता बबलू सिंह करीब 11 दिन बाद मुठभेड़ में पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खागा कोतवाली क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के पास छिपा था।
आरोपी के दोनों पैरों पर लगी गोली: मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम में मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस पर फायर किया। बचाव में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस की गोलियां आरोपी के दोनों पैरों पर लगी। इसके बाद उसे पकड़ा जा सका। आरोपी बबलू पर प्रयागराज एडीजी की ओर से एक लाख का इनाम रखा गया था।
















Leave a Reply