फतेहपुर में वकील ने अवैध संबंध के शक में की प्रेमिका की हत्या

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
फतेहपुर में एक वकील ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी से अफेयर चल रहा है. शुक्रवार को दोनों का इस बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी. पुलिस की गाड़ी जब गांव पहुंची तो ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई. ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी प्रेमी भी पुलिस की गाड़ी में बैठा हुआ था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मामले में पुलिस का कहना है, आरोपी अभी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. ये मामला फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है. शुक्रवार दोपहर प्रेमिका की हत्या हुई है.

पुलिस ने लालती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

2 साल पहले पति को छोड़ दिया था: प्रेमी का नाम राजपाल (26) है। प्रेमिका का नाम लालती (24) था. दोनों का 2 साल से अफेयर चल रहा था. लालती विवाहित थी, उसकी शादी 8 साल पहले थरियांव थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में हुई थी.उसकी 7 साल की एक बच्ची है, जो अपनी नानी के घर पर रहती है.

होली के मौके पर रिश्तेदारी में लालती गई हुई थी, वहीं पर उसकी मुलाकात राजपाल से हुई थी. जिसके बाद लालती ने अपने पति को छोड़ दिया था. लालती का मायका असोथर थाना क्षेत्र के कैथन पुरवा गांव में है.

इसी घर में लालती राजपाल के साथ रहती थी.

बेटी को लहंगा पहनाकर घर से ले गया था राजपाल- मां: लालती की मां सुशीला देवी ने बताया, राजपाल मेरी बेटी को बहलाकर साथ में ले गया था. उसने बताया था, उसके बॉस की बेटी की सगाई है. उसी में जाना है. उसने बेटी को लहंगा और जेवर पहने के लिए भी बोला था. राजपाल के साथ जाने के बाद से मेरी बात अपनी बेटी से नहीं हुई थी. ये दोनों 1-2 साल से साथ में थे.

लालती की मां ने दी तहरीर: मामले में थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया, महिला शादी के बाद पति को छोड़कर आरोपी युवक के साथ रह रही थी. जानकारी हुई है कि महिला किसी तीसरे व्यक्ति के सम्पर्क में आ गई थी. इस बात से युवक नाराज था. महिला की मां मौके पर पहुंची है. अभी युवक के घर से कोई नहीं आया है. लालती की मां ने तहरीर देकर केस दर्ज करवाया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था. उसके पिता शादी बारात में बैंड बाजा बजाने का काम करते हैं. आरोपी 4 भाई हैं. आरोपी का पूरा परिवार फतेहपुर के बहुआ कस्बे में रहता है. वहीं प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ बहादुरपुर गांव में रहता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *