रिजवान उददीन,फतेहपुर।
यूपी के फतेहपुर जिले में रिंद नदी में नहाने गए एक युवक की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.
मामला बकेवर थाना क्षेत्र के कपरिया उसर गांव का है, जहां गांव निवासी मन्नू लाल निषाद रिंद नदी में नहाने के लिए गया था. बताया जा रहा है कि नहाते समय युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
















Leave a Reply