इरशाद खान, हमीरपुर।
हमीरपुर लोकसभा सीट से सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला राजनीतिक रूप से गरमा गया है. महोबा में सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार को हमीरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद के पुतले की पिटाई की गई और बस स्टैंड पर पुतला दहन किया गया.
प्रदर्शनकारी नगर पालिका स्थित आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां से सांसद अजेंद्र लोधी के फोटो वाला पुतला लेकर शहर में जुलूस निकाला गया. नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे, जहां पुतले को पहले चप्पलों से पीटा गया और फिर आग के हवाले कर दिया गया.
प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सांसद सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके आवास का घेराव किया जाएगा और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
निषाद ने यह भी बताया कि भाजपा कार्यकर्ता प्रतिदिन पुतला दहन करेंगे. इस प्रदर्शन में जिला महामंत्री लक्ष्मीरतन साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी, वेदप्रकाश आर्य, योगेंद्र दीक्षित, अंकित गुप्ता, रवि और रेखा चंदेल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
















Leave a Reply