पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में शातिर चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. शुक्रवार की रात चोर घर के ऊपर लगे जाल को काटकर अंदर दाखिल हुए. कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 25 लाख रुपए कीमत की ज्वेलरी पार कर दी.
शनिवार की सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरे का नजारा देखकर चोरी जानकारी हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना बिठूर थाना क्षेत्र के बनी गांव की है.
परिजनों को भनक नहीं लगी: बनी गांव निवासी राजेश तिवारी पेशे से किसान हैं. वह शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे. रात के समय चोर मकान की छत के रास्ते पहुंचे और ऊपर लगा लोहे का जाल काटकर घर के अंदर घुस गए. इसके बाद बड़ी ही सफाई से कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ डाला और उसमें रखी लाखों रुपये कीमत की सोने-चांदी की ज्वेलरी समेट कर फरार हो गए.
चोरी गए सामान में सोने के हार, चेन, अंगूठियां, झुमके समेत अन्य कीमती जेवरात शामिल हैं. शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला. अलमारी का लॉकर टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. परिवार के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी.
जानकारी मिलते ही बिठूर जानकारी मिलते ही बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.
राजेश तिवारी ने बताया कि पूरा परिवार घर में मौजूद था, लेकिन चोर इतनी शातिराना तरीके से घर में घुसे कि किसी को भनक तक नहीं लगी. घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.
कार्यवाहक थाना प्रभारी बोले- बिठूर कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की सुबह 112 के माध्यम से चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया घटना से ऐसा प्रतीत हो रहा की कोई आसपास का ही शातिर है. सीसीटीवी फुटेज़ खंगाले जा रहें है. जल्द ही पुलिस शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी.
















Leave a Reply