सजेती में शादी की खुशियां बदलीं मातम में: विदा कराकर लौटे दूल्हे ने फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के गुरैयनपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. बारात से दुल्हन को विदा कराकर घर लौटे 21 वर्षीय दूल्हे कमलेश निषाद का शव गांव के बाहर खेतों में पेड़ से लटका मिला.

रात में घर से निकला, सुबह मिला शव: गुरैयनपुर निवासी कमलेश सूरत में नौकरी करता था और शादी के लिए गांव आया था। 14 मई को हमीरपुर के हरेठा गांव में उसकी शादी अंजली से हुई थी. शुक्रवार शाम बारात वापस गुरैयनपुर पहुंची थी. परिजनों के मुताबिक रात करीब 9 बजे कमलेश अचानक घर से निकल गया. काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला.

मृतक दूल्हा कमलेश निषाद

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों में पेड़ पर उसका शव लटका देखा. सूचना पर सजेती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घर में छाया मातम: शुक्रवार शाम जिस घर में दुल्हन के स्वागत की तैयारियां और खुशियों का माहौल था, वहां कुछ ही घंटों में चीख-पुकार मच गई. नई नवेली दुल्हन समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है.

सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *