बिठूर में कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में शुक्रवार देर रात बिठूर थाना क्षेत्र में रमेल गांव के सामने केस्को सबस्टेशन मोड़ के पास दूध के कंटेनर ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी. टक्कर लगने स्कूटी चला रहे सूबेदार नगर बिठूर निवासी विनायक गौड़ उर्फ कल्लू (21) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया था.

मामले में घटना से गुस्साए परिजनों ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम से लाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने बिठूर चुंगी तिराहे पर केस्को सब स्टेशन के पास शव रखकर बिठूर से सिंहपुर को जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे बिठूर के कार्यवाहक थानाप्रभारी संतोष कुमार सिंह परिजनों को समझाने का प्रयास किया जिसके काफी देर मार्ग खुल सका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *