कानपुर में बिजली अव्यवस्था के चलते सड़कों पर उतरी जनता, बर्रा-रिंग रोड सबस्टेशनों में हालात बेकाबू

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में विद्युत अव्यवस्ता और लगातार आपूर्ति बाधित होने से जनता का गुस्सा फुट पड़ा और वह सड़कों पर उतर आयी जिसको सम्हालने के लिए पुलिस को मोर्चा लेना पड़ा. बर्रा और रिंग रोड में हालात बेकाबू हो गए और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रात में घेराव किया. लोगों की सबसे बड़ी शिकायत उन्हें फोन में मांगी जाने वाली सूचना की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही थी.

बर्रा दो विद्युत कॉलोनी के लोगों ने सब स्टेशन पर जमकर हंगामा कर नारेबाजी की और अफसरों/कर्मचारियों का घेराव किया. बताया जा रहा है कि यहां पर चार दिन से भीषण बिजली कटौती हो रही है जिसके कारण जनता सड़कों पर उतर आई है, केस्को सब स्टेशन पर क्षेत्रीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. क्षेत्रीय जनता का आरोप है की पूरी पूरी रात लाइट नहीं रहती है, दिन में भी घंटे के हिसाब से कटौती की जा रही है.

टोल फ्री नंबर हो या फिर किसी अधिकारी का नंबर कोई भी रिस्पांस नहीं दे रहा है, जिसके कारण मजबूरी में आज सब स्टेशन का घेराव करना पड़ा.

कमोबेश यही स्थिति रिंग रोड सबस्टेशन की है जहां पूरी की पूरी रात लोगों को जाग कर गुजारनी पड़ रही है. कहने को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का आवास भी इसी इलाके में है लेकिन उनके आवास वाले इलाके में निर्बाध रूप से बिजली आ रही थी.

नई आयीं केस्को MD नेहा जैन से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर कोई रेस्पोंस नहीं मिला और स्थानीय कर्मचारी तो जनता के फोन ही नहीं उठाते. जैसे जैसे गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही, केस्को की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराने की हालत में पहुंच रही है. इसमें अगर जल्द सुधार ना लाया गया तो हालात विस्फोटक हो सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *