कानपुर के पतारा में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, लौट रहा था सुसराल से

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के पतारा में बुधवार सुबह डंपर की टक्कर से कौशांबी निवासी संजय (48) की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के पास मिले 50 हजार रुपये परिजनों को सौंप दिए हैं.

घाटमपुर के पतारा कस्बे में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचलकर भाग निकला. हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इस दौरान चौकी इंचार्ज को युवक के पास से मिले 50 हजार रुपए पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया.

कौशांबी जिले के अनेठा, कैमा गांव निवासी संजय (48) दो दिन पूर्व अपनी ससुराल जगदीशपुर गांव निवासी बब्बू सिंह के यहां पर आए थे. बुधवार सुबह ससुराल में कार खड़ी करके बाइक से वापस घर लौट रहे थे. जैसे ही वह कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा स्थित तिलसड़ा मोड के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार डंपर बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचलते हुए भाग निकला.

हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई. राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, हादसे की सूचना मिलते मृतक की पत्नी माया और बेटी काजल का रो-रोकर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *