कानपुर में 12वीं तक के स्कूल 28 मई तक बंद, मौसम विभाग ने शहर को ‘रेड जोन’ में रखा

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी बोर्डों से संचालित कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों में 28 मई तक अवकाश घोषित कर दिया है. इससे एक दिन पहले ही कक्षा 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गयी थी. लगातार दूसरे शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि मौसम विभाग ने 24 मई तक लू चलने की आशंका जतायी है.

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कानपुर को अत्यधिक गर्मी और लू के चलते रेड जोन में चिह्नित किया गया है. छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. आदेश के मुताबिक जिले के सभी शैक्षिक बोर्डों के स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं 28 मई 2026 तक बंद रहेंगी.

स्कूलों को सख्ती से आदेश पालन के निर्देश: प्रशासन ने सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। भीषण गर्मी के चलते शहर में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले.

मौसम विभाग की सलाह- दोपहर में बाहर निकलने से बचें: मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है. स्वास्थ्य विभाग ने भी लू से बचाव के लिए हल्के सूती कपड़े पहनने और खाली पेट बाहर न निकलने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *