फतेहपुर में बकरीद पर विवादित पोस्ट डालने पर दो गिरफ्तार, मौलाना समेत दो पर मुकदमा

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
UP के फतेहपुर में बकरीद से पहले सोशल मीडिया पर विवादित फोटो पोस्ट करने के आरोप में एक मौलाना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और माहौल बिगाड़ने का आरोप है.

ललौली थाना प्रभारी ने बताया कि एक हिंदू नेता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल पर जैनुल आबदीन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी रहमत बाबा, कस्बा/थाना ललौली के व्हाट्सएप स्टेटस पर बकरीद की कुर्बानी से संबंधित एक विवादित फोटो/पोस्ट देखा था.

वादी ने इस पोस्ट को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताया. इस संबंध में मिली तहरीर के आधार पर थाना ललौली में मुकदमा दर्ज किया गया. मुकदमा दर्ज होने के बाद मोहम्मद गुफरान खान (33 ) पुत्र बदरुद्दीन और जैनुल आबदीन (35) पुत्र लियाकत हुसैन, दोनों निवासी कस्बा ललौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अपील की किआमजनमानस से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म, समुदाय या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट, फोटो, वीडियो या टिप्पणी साझा न करें. पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियां कानूनन अपराध हैं और सामाजिक सौहार्द व शांति व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, जिन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *