पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर सेंट्रल GRP और RPF की ज्वाइंट ऑपरेशन में 15 लाख रुपए कीमत का गांजा बरामद किया है. पुलिस ने मामले में एक उड़ीसा के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से 12 किलो 695 ग्राम गांजा बरामद हुआ है.
GRP और RPF के ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार गांजा तस्कर GRP और RPF ज्वाइंट ने बुधवार सुबह स्टेशन क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया था. अधिकारियों का कहना है, ये अभियान ट्रेनों में चोरी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाया जा रहा है. चेकिंग के दौरान कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास हेरिटेज पुल के नजदीक झकरकटी बस अड्डे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया. पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम बहादुर गुंगा पुत्र विम बहादुर गुंगा निवासी डांगा गुडा वार्ड नंबर-7 थाना जयपुर जिला कोरापुट, ओडिशा के रूप में हुई है. आरोपी की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है।पुलिस के मुताबिक गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए से अधिक है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया ओडिशा से गांजा लेकर लखनऊ जाने की तैयारी में था और ट्रेन का इंतजार कर रहा था.
जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़ा है और गांजा की सप्लाई कहां की जानी थी जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है.
















Leave a Reply