मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बोली- परिवार वालों ने जमीन कब्जाई, वीडियो योगी बाबा तक पहुंचाओ

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में एक युवती सुबह होते ही मोबाइल टावर पर चढ़ गई. वहां से उसने रोते हुए वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया. उसमें राेते हुए बताया कि उसकी जमीन पर परिवार वालों ने कब्जा कर लिया है और फर्जी मुकदमे लगा दिए हैं. उसकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी जाए.

उसके मोबाइल टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग इकट्‌ठा होने लगे. देखते ही देखते मौके पर लोगों का हुजूम लग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उससे उतरने की अपील की, लेकिन उसने नहीं सुनी. यह मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर की है. 23 वर्षीय युवती सुबह 06:30 बजे से टावर पर चढ़ी. काफी मशक्कत के बाद उसे मनाया जा सका. आश्वासन मिलने के बाद वह 3 घंटे बाद 09:30 बजे नीचे उतरी.

हमारा वीडियो योगी बाबा तक पहुंचाओ: वीडियो में युवती बेहद भावुक और रोते हुए कह रही है कि आप लोग शायद मेरा चेहरा आज आखिरी बार देख रहे हैं. मेरी पुश्तैनी जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है और हम पर फर्जी मुकदमे लाद दिए हैं. हमारा वीडियो योगी बाबा तक पहुंचाओ. मेरी मदद कीजिए.

फतेहपुर की रहने वाली है, वहीं कानपुर में टावर पर चढ़ी: मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती की पहचान फतेहपुर जनपद के मिराई गांव की रहने वाली नन्हकी कुशवाहा के रूप में हुई है. उसने टावर पर चढ़कर जो वीडियो शेयर किया उसमें वह जमीनी विवाद की बात कह रही है. उसका आरोप है कि परिवार के चाचा अवधेश सिंह के लड़के और राकेश सिंह ने उनकी पारिवारिक जमीन बेच दी है. उनका कहना है कि इस जमीन का कोई सरकारी बंटवारा नहीं हुआ था, फिर भी उन्होंने एक हिस्से की जमीन बेच दी.

युवती नन्हकी कुशवाहा का आरोप है कि उसके चाचा के बेटे महेंद्र, जयेंद्र, भारत और सोनू ने गांव के ही रहने वाले अवधेश सिंह को जमीन बेच दी थी. अब अवधेश सिंह ने जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है. युवती का कहना है कि अभी जमीन का सरकारी बंटवारा नहीं हुआ है, इसके बावजूद अवधेश सिंह ने जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया.

चकेरी पूर्वी के एसीपी अभिषेक पांडेय ने टावर के पास पहुंचकर युवती से उतरने को कहा। माता-पिता का निधन, भाई के साथ गांव में रहती है नन्हकी के पिता हीरालाल कुशवाहा की वर्ष 2021 में और माता सुदामा देवी की वर्ष 2023 में मृत्यु हो चुकी है. परिवार में सुनीता, विनीता, रानी, नन्हकी और एक भाई रामराज कुशवाहा हैं. सुनीता, विनीता, रानी और रामराज की शादी हो चुकी है, जबकि नन्हकी अविवाहित है और अपने भाई रामराज के साथ गांव में रहती है.

युवती के टावर पर चढ़ने की जानकारी पर आसपास के लोगों का हुजूम लग गया. बहन ने रोते हुए कहा- 2 बीघा जमीन पर जबरन कब्जा नन्हकी की बहन रानी कुशवाहा भी मौके पर पहुंची. उसने बताया कि नन्हकी रात करीब 12:30 बजे ही घर से निकली थी. उसे तलाश किया जा रहा था। न मिलने से परेशान थी. सुबह जानकारी मिली की वह यहां पुरवामीन गांव में बने मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई. इसके बाद वह यहां पहुंची है.

उसने भी बताया कि परिवार के लोगों ने उसके हिस्से की जमीन को बेच दिया है। कहीं से मदद नहीं मिल रही है. रानी कुशवाहा ने बताया कि उनकी करीब 2 बीघा जमीन है, जिस पर जबरन कब्जा किया गया है. आरोप लगाया कि विरोध करने पर उल्टा उन्हीं के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया गया, जिसमें 50-50 लाख रुपये के जुर्माने की बात कही गई. उन्होंने बताया कि परिवार बेहद गरीब है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *