पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के गोविंद नगर थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात नशे धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. दो पक्षो में हुए विवाद के बाद युवक ने सड़क पर पथराव कर दिया. दोनों ओर से करीब 15 मिनट तक जमकर ईंट–पत्थर चलाए गए. इस दौरान राहगीर बीच में फंस गए, दोनों ओर से हो रहे पथराव में कई कारों के शीशे टूटे जिसके बाद राहगीर रांग साइड से अपने–अपने वाहन लेकर भागे.
पूरे घटनाक्रम से इलाके में दहशत फैल गई. इलाकाई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसके बाद हरकत में आई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
दर्जन भर युवकों ने जमकर मचाया उत्पात: वायरल वीडियो गोविंद नगर थानाक्षेत्र के नंदलाल चौराहे के बताया जा रहा है. वीडियो में करीब एक दर्जन युवक नशे में धुत होकर गाली गलौज कर सड़क पर पथराव करते नजर आ रहे हैं. दोनों ओर से जमकर हुए पथराव से राहगीर बीच सड़क में फंस गए., बाइक सवार दुकानों और आसपास की गलियों में दुबक गए, वहीं पथराव में कई कारों के शीशे चकनाचूर हो गए।
15 मिनट तक हंगामा, नहीं पहुंची पुलिस: युवकों की हरकत से इलाके में दहशत का माहौल है. पथराव से आसपास के लोग घरों में कैद हो गए. हैरान करने की बात यह है कि करीब 15 मिनट तक बीच सड़क पर हुए हंगामें के बाद भी गोविंद नगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. इलाकाई लोगों ने अपने घरों की छत से पथराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया.
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वीडियो की जांच कर उपद्रवियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
















Leave a Reply