गोविंदनगर में दहशत फैलाने वाले गुंडो को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के गोविंदनगर में नशेबाज युवकों ने शुक्रवार देर रात नंदलाल चौराहे पर पिकेट पाॅइंट के पास खूब हंगामा किया. बीच सड़क पर जमकर पत्थर चलाए. पुलिस ने चौकी प्रभारी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

एक मिनट के वायरल वीडियो में 10-12 युवक गालीगलौज करते हुए बीच सड़क पत्थर फेंक रहे हैं. इससे कई लोगों ने वाहन वापस मोड़ लिए और गलियों के रास्ते निकल गए। इस दौरान कहीं भी पुलिस कर्मी नहीं दिखे.

एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे काॅलोनी चौकी प्रभारी ने 11 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसमें आंबेडकर नगर कच्ची बस्ती के अभय, गोविंदनगर कच्ची बस्ती काठ का पुल निवासी विशाल उर्फ चापड़, महेश, अमन, गौरव गौतम और नंदलाल चौराहे के पास रहने वाले मयंक, नाटू, बिल्ली, बिट्टल उर्फ काढ़ा, बाली और देवा को आरोपी बनाया है.

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान की गई है. इसके बाद गौरव गौतम, मयंक, अंबर, आशीष वाल्मीकि, राजकुमार व किदवईनगर के आकाश को गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *