कानपुर में 2 की जगह 4 गुलाब जामुन मांगने पर मारपीट, चले लाठी-डंडे; सिर फटा- दांत टूटे

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला नहीं मिलने से नाराज युवक ने दूसरे युवक पर भोजन की प्लेट से हमला कर दिया. हमले में पीड़ित के दो दांत टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के पासीखेड़ा गांव में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर प्लेट और ईंट चल गए. चार रसगुल्ले न मिलने से आरोपी युवक खाना की मेज पर खङे युवक के चेहरे में प्लेट मारकर उसके दो दांत तोड़ दिए और बाद में ईंट-पत्थरों से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया.

शनिवार रात गांव के देवीप्रसाद कुरील की पुत्री पूजा की बारात आई थी. रात करीब 11 बजे गांव का छोटू कुरील नशे की हालत में खाना खाते रसगुल्ला काउंटर पर पहुंचा. उसने वहां तैनात नन्हका कुरील से प्लेट में चार रसगुल्ले मांगे. नन्हका ने बताया कि लड़की के पिता ने केवल एक ही रसगुल्ला देने को कहा है.

प्लेट से ही हमला बोल दिया, जिससे दो दांत टूट गए: इस पर छोटू भड़क गया और जबरन रसगुल्ले निकालने लगा। विरोध में नन्हका ने रसगुल्ले का बर्तन उठाकर मेज के नीचे रख दिया. चार रसगुल्ले न मिलने से नाराज छोटू ने हाथ में पकड़ी खाने की प्लेट से ही नन्हका के चेहरे पर हमला बोल दिया, जिससे उसके दो दांत टूट गए. इसी बीच आरोपी का भाई रोहित कुरील भी वहां पहुंच गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस: दोनों भाइयों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर नन्हका और बीच-बचाव करने आए चाचा सत्यपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस हंगामे के कारण शादी का कार्यक्रम कुछ देर के लिए रुक गया। रविवार को पीड़ित साढ़ थाने पहुंचकर आरोपी भाइयों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *