पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के सचेंडी के बेलामऊ भीमसेन रोड स्थित मेडिकल वेस्ट निस्तारण प्लांट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे प्लांट को अपने चपेट में ले लिया। पूरा प्लांट व गोदाम धू-धू कर जलने लगा और आग का गोला बन गया.
सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची. बीते चार घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. आग को काफी हद तक नियंत्रित तो कर लिया है, लेकिन पूरी तरह से अभी काबू नहीं किया जा सका है. फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने में जुटे हुए हैं.
पूरा प्लांट बन गया आग का गोला: सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सुबह 11:48 बजे आग लगने की सूचना मिली कि सचेंडी बेलामऊ भीमसेन रोड स्थित मेडिकल वेस्ट निस्तारण करने वाली कंपनी एमपीसीसी में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने प्लांट और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया.
सूचना मिलते ही 15 मिनट के भीतर एक के बाद एक 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन तब तक पूरा प्लांट आग का गोला बन चुका था. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के 35 जवानों को लगाया गया.
चार घंटे में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू तो पा लिया है, लेकिन अभी तक पूरी तरह से बुझ नहीं सकी है. फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं.
















Leave a Reply