कानपुर में आइटीबीपी के जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी की मां के हाथ काटने के मामले में कृष्णा और पारस हॉस्पिटल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। यह कार्रवाई सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी की ओर से गठित कमेटी ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को दूसरी रिपोर्ट दे दी है. रिपोर्ट में दोनों अस्पतालों की लापरवाही सामने आई है.
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि दूसरी जांच रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अस्पतालों में मरीज के इलाज में देरी करने से हाथ काटने की स्थिति बनी है. मामले में दोनों अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 बी के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगा. इसमें तीन साल की सजा और जुर्माना का प्रविधान है.
आइटीबीपी के कमांडेंट पर कोर्ट आफ इंक्वायरी होगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने के मामले में डीजी आईटीबीपी को रिपोर्ट दी गई है l















Leave a Reply