कानपुर में बकरीद पर प्रशासन मुस्तैद, चप्पे-चप्पे पर निगरानी; सुरक्षा बलों का फ्लैगमार्च

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर में बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है. त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा रही है. इसी क्रम में बुधवार को शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ, विपिन टाडा ने बताया कि प्रशासन की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं कि कुर्बानी केवल उन्हीं स्थानों पर की जाए जो पहले से चिन्हित किए गए हैं. यदि किसी अन्य स्थान पर नियमों का उल्लंघन करते हुए कुर्बानी की जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहरभर में लगातार रूट मार्च किया जा रहा है. साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *