UP के अमेठी में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सामने जा रहे एक बाइक को टक्कर मारने के बाद दूसरी बाइक पर पलट गई. हादसे में ट्रक के नीचे दबने से तीन लड़कों की मौके पर मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला.
दरअसल, ये पूरा मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बांदा राजमार्ग स्थित लोकीपुर गांव के पास का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 10:30 बजे के आसपास गौरीगंज से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे प्याज से लदा हुआ ट्रक सामने जा रहे बाइक को टक्कर मारने के बाद एक अन्य बाइक पर पलट गया. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सामने चल रही बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रक का चालक संतुलन खो बैठा औऱ दूसरी बाइक पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. दोनों बाइक पर चार लड़के सवार थे.
सभी मृतक आपस में रिस्तेदार: बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी युवक रिश्तेदार थे और भंडारे में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. तीनों मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी. इस हादसे से परिवारों में शोक का माहौल है. सूचना मिलते ही मुंशीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया. ट्रक के नीचे दबे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया. मुंशीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और ड्राइवर की तलाश चल रही है. मामले की जांच की जा रही है.















Leave a Reply