राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड गिर गया. इसमें एक टीटीई और 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. RPF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. घायल तीनों यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर क्रेन मंगवाई गई है. क्रेन से टिन शेड का नीचे गिर चुका हिस्सा बाहर निकाला जा रहा है. प्लेटफॉर्म खाली करा लिया गया है. मशीन मंगवाकर टिन शेड को उठाया जा रहा है. रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं. टीन शेड गिरने से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई.
प्लेटफार्म पर चल रहा था मरम्मत का काम: प्लेटफार्म नंबर पांच पर मरम्मत का कार्य चल रहा था. बताया जा रहा है कि मजदूर की लापरवाही से ये बड़ा हादसा हुआ है. प्लेटफार्म नम्बर 4 से 5 के टीन शेड में सपोर्ट जाता है. उसी सपोर्ट के काम करने के दौरान कट जाने की वजह से टीन शेड गिर गया. इस टीन शेड के नीचे हजारों लोग आते जाते हैं. इतना बड़ा हादसा रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही लग रही है.
हादसे में तीन लोग जख्मी: इस हादसे में 3 लोगों के ज़ख्मी होने की सूचना है. लोको पायलट और बैटरी रिक्शा चालक को भी चोट आई है. लोको पायलट के पैर में गंभीर चोटें आई हैं. तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. उत्तर रेलवे के PRO ने इसकी पुष्टि की है. मामला चारबाग़ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 5 का है.















Leave a Reply