बाबूपुरवा के बगाही कब्रिस्तान में 12 दिन पहले दफनाई गयी कायनात का शव निकाला गया

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही ईदगाह कब्रिस्तान में में हाई कोर्ट के आदेश पर 12 दिन पहले दफनाई गई मृतका कायनात की कब्र आज दोबारा खुदवाई गयी. मृतका कायनात की मौत को लेकर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद हाई कोर्ट ने उक्त आदेश जारी किया.

मृतका कायनात के मायके पक्ष वालों का कहना है कि उसकी हत्या की गयी. परिजनों का कहना है कि दहेज उत्पीड़न के चलते कायनात की हत्या की गयी.18 महीने पहले हुई थी शादी, 15 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई थी.

मामले में उन्नाव मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मौके पर उन्नाव पुलिस, बाबू पुरवा थाना पुलिस और भारी फोर्स तैनात रही. अब दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह सामने आने का इंतजार रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *