नोएडा में सेक्टर-59 स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लग गई. इससे फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग से उठ रहा धुआं 4 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है. कंपनी परिसर में फंसे कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्ष
आसपास की कंपनियों को भी सतर्क करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं.
सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया- ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर आग लगी है. यहां केमिकल और थिनर रखे थे। इसी वजह से आग फैलती जा रही है. हम आग बुझाने के लिए लेटेस्ट तकनीक का यूज कर रहे हैं. अब अंदर कोई नहीं फंसा है. 5 लोगों की दम घुटने से हालत खराब हो गई थी. उन्हें इलाज के लिए भेजा गया.















Leave a Reply