मकराबटगंज में धंसा ‘भ्रष्टाचार’ का नाला, बीएड परीक्षा देने आए परीक्षार्थी बाल-बाल बचे

Spread the love

कानपुर के मकराबटगंज स्थित एचएन मिश्रा कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए कई छात्र नाला धंसने से उसमें गिर गए। समय रहते छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. परीक्षा के तनाव के बीच हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को एचएन मिश्रा कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी थी। केडी पैलेस के बगल में स्थित इस कॉलेज तक पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा केंद्र की ओर बढ़ रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक सड़क किनारे बने नाले की स्लैब धंस गई.

छात्रों की किताबें, प्रवेश पत्र और कपड़े खराब: इससे वहां से गुजर रहे कई परीक्षार्थी नाले के गंदे पानी में गिर गए. नाले में गिरने से छात्रों की किताबें, प्रवेश पत्र और कपड़े खराब हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और अन्य परीक्षार्थियों की मदद से गिरे हुए छात्रों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

लापरवाही पर उठे सवाल: छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान रास्ते की मरम्मत या सुरक्षा जांच क्यों नहीं की गई? परीक्षा देने आए छात्रों का कहना है कि वे पहले से ही मानसिक तनाव में थे और इस हादसे ने उनकी रही-सही हिम्मत भी तोड़ दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *