हमीरपुर में पत्नी से आहत युवक नौ माह के बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा

Spread the love

हमीरपुर में पत्नी के मायके से साथ न आने पर आहत पति नौ माह के बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतारा.

रविवार को युवक नौ माह के बेटे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया. करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर नीचे उतारा. भरुआ सुमेरपुर के वार्ड 18 निवासी राजेश दुबे पुत्र संतोष पत्नी के मायके से न आने पर रविवार को कस्बे के सिचौली पुरवा बड़ा चौराहा क्षेत्र में पानी की टंकी पर चढ़ गया.

आश्वासन पर वह नीचे उतरा: वह नौ माह के मासूम बेटे को भी लिए था। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पर एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पांडेय, कोतवाल चंद्रशेखर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे. अधिकारी उसे समझाते रहे पर वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ. समस्या के समाधान व न्याय दिलाने के आश्वासन पर वह नीचे उतरा. युवक ने बताया कि डेढ़ साल पहले मदारपुर गांव में उसकी शादी हुई थी. उसका नौ माह का बेटा किशन है.

आहत होकर उठाया यह कदम: बताया कि पत्नी 10 दिन पहले मायके आई थी. वह पत्नी को लेने आया पर उसने साथ जाने से इनकार कर दिया जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है. अधिकारियों ने युवक व उसके बेटे को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया है.
एसडीएम ने कहा कि युवक के परिजनों को बुलाया है. वहीं सीओ ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद व बच्चे की सुपुर्दगी का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *