स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी तो सड़क किनारे खड़ी करके लगा दी आग, लखनऊ की अजब-गजब घटना

Spread the love

UP की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी स्कूटी को सड़क के किनारे खड़ी करके आग लगा दी. कुछ ही देर में स्कूटी जलकर राख हो गई. निगोहा कस्बे में मंगलवार देर रात सड़क किनारे अचानक आग का बड़ा गोला देखकर अफरा-तफरी मच गई. तेज लपटें देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची निगोहा पुलिस ने आग बुझवाकर स्थिति नियंत्रित की. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

जांच में पता चला कि कस्बा निवासी राजकुमार रावत ने नशे की हालत में अपनी ही स्कूटी में आग लगा दी थी. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि उसकी स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी. कई बार कोशिश की लेकिन स्टार्ट नहीं हो रही थी. इस पर गुस्सा आ गया । नाराज होकर उसने स्कूटी में आग लगा दी. आग लगने के तेज लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई. वाहन के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने और चालक के नशे में होने के कारण उसका नंबर भी तत्काल पता नहीं चल सका.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- रात की घटना: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात होने के कारण सड़क पर सन्नाटा था जब उसने स्कूटी को आग लगाई गई. वहां आसपास कोई वाहन या राहगीर नहीं था. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय वहां अन्य वाहन खड़े होते या आवाजाही होती तो आग फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था.

मालिक राजकुमार रावत से पूछताछ कर रही है. पुलिस: निगोहा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. लोगों से सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर गई थी. स्कूटी में आग के संबंध में मालिक राजकुमार रावत से पूछताछ की जा रही है. घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *