चंबल नदी में बही सवारियों से भरी मोटर बोट, 100 से ज्यादा थे सवार; बाल-बाल बची जान

Spread the love

चंबल नदी में रविवार को बड़ा हादसा होने से टल गया. सवारियों से भरी मोटर बोट नदी में बह गई. मोटर बोट में 100 से अधिक लोग सवार थे. लोगों में चीख-पुकार मच गई. मध्यप्रदेश के नगरा से आगरा के कैंजराघाट के लिए चली मोटर बोट चंबल नदी में बह गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटर बोट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे. घटना से बोट पर चीख-पुकार मच गई.

ऐसे बची जान: रविवार सुबह 10 बजे के करीब हुए हादसे के बाद नदी के तेज बहाव के साथ बही मोटर बोट में सवार लोगों की सांसे थमीं रहीं. मोटर बोट के मध्यप्रदेश के कनेरा में सुरक्षित रोके जाने के बाद लोगों की जान में जान आई. हादसे की सूचना पर बासौनी एवं खेड़ा राठौर की पुलिस के साथ तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ कैंजराघाट घाट पर पहुंच गये, हादसे की जानकारी ली.

अचानक बंद हो गया था इंजन: मोटर बोट का इंजन अचानक बंद हो गया था. इससे मोटर बोट नदी में बहने लगी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीजल न होने से इंजन बंद हो गया था. मोटर बहने से सवारियां दहशत में आ गईं. चीखपुकार मच गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *