केसर पान मसाला के मालिक की पत्नी की मौत, आगरा एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से हादसा

Spread the love

मैनपुरी में केसर पान मसाला कंपनी के मालिक की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई. कारोबारी 3 गाड़ियों के काफिले के साथ कानपुर से आगरा जा रहे थे. तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फट गया. गाड़ी पलटी और घिसटते हुए डिवाइडर से टकरा गई.

हादसे में मसाला कारोबारी हरीश मखीजा, पत्नी प्रीति, शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा की पत्नी, दीपक कोठारी की पत्नी दीप्ति कोठारी और ड्राइवर घायल हो गए. साथी कारोबारियों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रीति मखीजा को मृत घोषित कर दिया. अन्य का इलाज चल रहा है. हादसा शुक्रवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन-79 के पास हुआ.

घटना की जानकारी मिलते ही कारोबारियों के परिजन सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे. इसके बाद नोताओं, कारोबारियों और अधिकारियों की भीड़ लगने लगी.

आगरा में एक सोना कारोबारी कुंवर सेठ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 3 गाड़ियों में 8 लोग सवार हुए. कानपुर से निकल कर करहल थाना क्षेत्र में बने टोल प्लाजा के पास उनका काफिला रुका। करीब 25 मिनट रुके, सभी ने चाय पिया. रवाना होने से पहले तिलकराज शर्मा अपनी मर्सिडीज में बैठे तो उन्होंने BMW में सवार उद्योगपति दीपक कोठारी को अपने साथ बैठा लिया. बीएमडब्ल्यू में उनके सुरक्षाकर्मी बैठ गए. दीप्ति और प्रीति कार्निवल में बैठ गए. यहां से इनका काफिला जैसे ही रवाना हुआ। यहां से निकलने के 24 मिनट बाद ही ये हादसा हो गया.

परिवार उनका शव लेकर करीब 1 बजे यहां से रवाना हो गया. कार की स्पीड तेज थी घटना की सूचना मिलते ही हरीश मखीजा के बेटे पीयूष मखीजा भी सैफई पहुंचे. उन्होंने कहा- हादसे के वक्त किया कर्निवल की स्पीड तेज थी. बाकि की दो गाड़ियां पीछे रह गई थीं। बारिश काफी तेज हो रही थी. तभी टायर फटने से गाड़ी पलटी और डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के कुछ मिनट बाद दोनों गाड़ियां मौके पर पहुंची. घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.

मृतक प्रीति के पुत्र पीयूष मखीजा ने बताया कि कार का टायर फट गया, इसलिए हादसा हो गया. कार का टायर फटा, बारिश तेज थी घटना के बाद देर रात तक सैफई में प्रीती मखीजा का पोस्टमॉर्टम किया गया. जिसके बाद परिजन उनका शव लेकर रात करीब करीब 1 बजे यहां से रवाना हो गए. मौके पर पहुंचे मैनपुरी से बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया- ये परिवार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का करीबी है. रात को हादसे की सूचना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *