छात्रों का अब पटना में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ दी, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Spread the love

पटना की सड़कों पर जमकर बवाल हो रहा है. अलग-अलग छात्र संगठन अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं. पुलिस ने छात्रों पर अब लाठीचार्ज कर दिया है. छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी पटना में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग की है। डाकबंगला पर जैसे ही छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है.

बता दें कि छात्रों ने आज लोकभवन मार्च करने का ऐलान किया था. इसी को देखते हुए यहां पुलिस मुस्तैद है। डाक बांग़ला चौराहा पर भारी लोहे का चदरा से पहली बार छात्रों के आंदोलन को देखते हुए बैरिकेडिंग कर दिया गया है.

छात्र संगठनों के आंदोलन को खत्म कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से सोमवार को बड़ी पहल की गई. सरकार के आदेश के बाद शिक्षा सचिव से लेकर पटना के डीएम और एसएसपी तक सक्रिय हो गए. सभी छात्र संगठनों के साथ अलग-अलग मुद्दों पर दो से तीन घंटें तक वार्ता हुई। इसमें कई मुद्दों पर छात्रों के साथ सहमति बनी. मुख्य मुद्दा टीआरई-4 में निगेटिव मार्किंग हटाने और एकल परीक्षा कराने पर सहमति नहीं बन पाई. इसके बाद छात्र संगठनों ने मंगलवार को पूर्व से तय कार्यक्रम के तहत सड़क पर उतरने का फैसला किया. छात्र संघों द्वारा एक अभ्यर्थी एक परिणाम की भी मांग की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *