लखनऊ के सहारा सिटी में आग लगी:1 किमी तक धुएं का गुबार, दमकल की 15 गाड़ियां पहुंचीं

Spread the love

लखनऊ के सहारा सिटी के मुख्य गेट के पास बुधवार शाम करीब 6:30 बजे पार्किंग में आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं। धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है।

आग बुझाने के लिए शहर के 9 फायर स्टेशनों से 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं, लेकिन आग बढ़ती जा रही है। सूचना मिलते ही कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। नगर निगम ने पिछले साल सहारा सिटी को सील कर दिया था। इसके बाद से परिसर खाली था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने वाली जगह पर सिर्फ दो गार्ड रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *