यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मौके पर 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार में हुए विकास पर बात की। उन्होंने रिफरफ्रंट, स्टेडियम, हाईकोर्ट की बिल्डिंग आदि का जिक्र किया और कहा कि आने वाले समय में हर समय क्या जरूरत है, उसके हिसाब से भी मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आधी आबादी के लिए भी अलग मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन तो आए नहीं, लेकिन बुरे दिन जाने वाले हैं।
घोषणापत्र जारी करने के अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “हम संविधान दिवस पर मिल रहे हैं। हम आज अपना घोषणापत्र जारी कर रहे हैं क्योंकि अच्छे दिन कभी नहीं आए, लेकिन बुरे दिन जाने वाले हैं। उन्हें पता है कि वे बाहर होने वाले हैं, इसलिए उनकी भाषा बदल गई है।” उन्होंने पूरे देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी और कहा कि आज के दौर में संविधान विरोधी शक्तियां सक्रिय हैं, हम बाबा साहेब को कोटि-कोटि नमन करते हुए संकल्प लेते हुए संविधान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और सुरक्षा के लिए सदैव वचनबद्ध रहेंगे।
मेनिफेस्टो में क्या-क्या वादे: सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सामान अवसर सभी को मिलेगा। विशेष तौर पर पीडीए के छात्र और गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए विशेष शिक्षा राज्य नीति लाई जाएगी। सरकारी पदों में समयबद्ध तरीके से रिक्तियों भरना पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। हम ऐसे भ्रष्टाचार मुक्त प्रणाली बनाएंगे, जिससे पेपर लीक की समस्या ही पैदा न होने पाए। इसके लिए संबंधित अधिकारी और मंत्री उत्तरदायित्व होंगे।
25 लाख युवाओं को नौकरी का वादा: सभी परीक्षाएं समय पर आयोजित की जाएंगी। जिन रिक्तियों के लिए एक परीक्षा देनी होंगी, वो तीन महीने में परीक्षा पूरी की जाएगी। जिसमें एक से ज्यादा परीक्षा देनी होती है, उन्हें छह महीने में पूरा किया जाएगा। रिजल्ट भी पूरी पारदर्शिता के साथ घोषित किया जाएगा। जब तक ग्रेजुएट को नौकरी या रोजगार नहीं दिला पाएंगे तब तक हर महीने पांच हजार रुपये का पोषण भत्ता देना सुनिश्चित करेंगे। पांच साल में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और दो से तीन करोड़ को रोजगार अन्य क्षेत्र में उपलब्ध करवाएंगे।
बुजुर्ग महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये: अखिलेश यादव ने वादा किया कि यूपी में समाजवादी कैंटीन खोली जाएगी, जिसमें पांच रुपये की खाने की थाली उपलब्ध करवाई जाएगी। बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार रुपये साल दिए जाएंगे। सीधे अकाउंट में पैसे आएंगे। 50 करोड़ के सरकारी ठेकों में पीडीए के लिए 50 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। एमएसपी की लीगल गारंटी सुनिश्चित करेंगे, जिससे सभी किसानों को एमएसपी मिल सके। आलू-टमाटर, प्याज अन्य के लिए राज्य सरकार द्वारा मूल्य क्षतिपूर्ति व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं पर अखिलेश ने क्या कहा? मेनिफेस्टो जारी करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में चल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाया। एंबुलेंस नेटवर्क को अच्छा बनाया जाएगा। जो कैंसर इंस्टीट्यूट सपा सरकार में बना था, उसे चलाएंगे और रिसर्च भी बढ़ाएंगे। गरीबों का इलाज फ्री होगा। पूरे यूपी में जिस तरह से रिम्स बना है, उसकी बहुत बुराई करते हैं। यूपी में पांच और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का काम सपा सरकार में होगा।















Leave a Reply