सीओडी पुल पर तेज रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, घायलों को अस्पताल भेजा गया

Spread the love

कानपुर में रेलबाजार थाना क्षेत्र के सीओडी पुल पर बृहस्पतिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के दौरान पुल से गुजर रहे कई अन्य वाहन सवार भी बाल-बाल बच गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि मृतक बाइक सवार की अभी पहचान नहीं हो सकी है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, इस हादसे में कार में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया है।

मृतक की पहचान बाबू सिंह के रूप में हुई। वह बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी जा रहे थे। हादसे में कार सवार प्रेमचंद गुप्ता (78), उनकी पत्नी रेखा गुप्ता (70), दामाद दिलीप ओमर, बेटी शिल्पी ओमर, एक अन्य बच्ची घायल हो गई है। हादसे के बाद जाम लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *