महाराजपुर में 14 साल की छात्रा ने लिंटर से निकली सरिया से फंदा लगाकर जान दे दी. घटना के समय परिजन 200 मीटर दूर स्थित प्लॉट में गए हुए थे. आस–पड़ोस खेल रहे बच्चों ने छात्रा को फंदे से लटकता देख परिजनों को जानकारी दी. परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.

मृतक छात्रा अंजलि पाल (फाइल फोटो)
कनवापुर गांव निवासी संजय पाल लाल बंगला स्थित होटल में काम करते हैं. परिवार में पत्नी अनीता व तीन बच्चे आयुष, अंजलि पाल (14) व पीयूष है. पिता संजय पाल ने बताया कि बेटी अंजलि लाला कालिका प्रसाद इंटर कॉलेज में 9वीं की छात्रा थी. रविवार को संजय ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि दोपहर को अनीता अपने दोनों बेटों के साथ घर से 200 मीटर दूर स्थित प्लॉट में बंधे मवेशियों को चारा देने के लिए गई थीं.

इस दौरान घर में अकेली बेटी अंजलि ने लिंटर से निकली सरियों ने साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी. घर के पास खेल रहे बच्चों ने अंजलि को लटकता देख, परिजनों को जानकारी दी. परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.















Leave a Reply