यूपी सरकार ने सोमवार देर रात 34 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। मुरादाबाद, कुशीनगर और कानपुर समेत 14 जिलों के डीएम बदले गए. इनमें 5 डीएम को दूसरे जिलों की कमान दी गई, जबकि 9 डीएम को हटाकर शासन में तैनाती दी गई है.
सूत्रों के मुताबिक, इन जिलाधिकारियों के काम करने के तरीके से सीएम योगी और सीनियर अफसर खुश नहीं थे. माना जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के दौरान इन अधिकारियों पर जिम्मेदारी छोड़ने से सरकार को नुकसान हो सकता है.
9 जिलाधिकारियों की जगह साइडलाइन में किए गए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. अब यही डीएम विधानसभा चुनाव कराएंगे. इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम दिव्यांशु पटेल का है. वह अभी मुरादाबाद नगर आयुक्त थे. उन्हें पहली बार जिले की कमान मिली है.
मुरादाबाद डीएम राजेंद्र पेंसिया का साढ़े 4 महीने में ही ट्रांसफर हो गया है. उन्हें कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. हमीरपुर डीएम अभिषेक गोयल और एटा डीएम को भी 6 महीने में ही हटा दिया गया है.
माफिया मुख्तार अंसारी का किला ध्वस्त करने वाले IAS मंगला प्रसाद सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह बलिया के डीएम थे.

















Leave a Reply